फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम का ब्लड बैंक, ब्लड सिर्फ 15 यूनिट शेष

विज्ञापन
एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय काशीपुर। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय का ब्लड बैंक खून की कमी से जूझ रहा है। ब्लड बैंक में सिर्फ 15 यूनिट रक्त शेष रह गया है। ऐसे में गंभीर मरीजों की जान खतरे में पड़ने की आशंका पैदा हो गई है। रक्तदान शिविर नहीं लगने के कारण ऐसी स्थिति बनने की बात कही जा रही है। ब्लड बैंक सिर्फ नाम का रह गया है, यहां ब्लड की यूनिटें गिनती की रह गई हैं।
विज्ञापन

एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय की रक्त भंडारण की क्षमता चार हजार यूनिट है जबकि वर्तमान में सिर्फ 15 यूनिट ब्लड ही बचा हुआ है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं और बच्चों को रक्त के लिए भटकना पड़ रहा है। एलडी भट्ट से रामनगर, बाजपुर, जसपुर को भी रक्त मुहैया कराया जाता है। सूत्रों के अनुसार बैंक में ए पॉजिटिव होल ब्लड, पीआरबीसी और ओ पॉजिटिव होल ब्लड, पीआरबीसी 10 यूनिट रक्त शेष है। बी पॉजिटिव, एबी पॉजिटिव, ए निगेटिव, बी निगेटिव, ओ निगेटिव, एबी निगेटिव रक्त समाप्त है।
अस्पताल में रोजाना प्रसव के लिए करीब 5-6 यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है। साथ ही थैलीसिमिया के करीब पचास बच्चे पंजीकृत हैं जिन्हें जरूरत के हिसाब से महीने में दो बार रक्त चढ़ाना होता है। ऐसे बच्चों के लिए अभिभावकों को भी काफी परेशानी हो रही है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मनु पांडे ने बताया कि ब्लड बैंक 15 यूनिट रक्त शेष है। किसी भी ग्रुप का रक्त समाप्त नहीं हुआ है। सभी ग्रुपों का रक्त मौजूद है। किसी को भी निराश होकर लौटना नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें