फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से रात नौ बजे तक नैनीताल हाईवे पर बड़े वाहनों की नो एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोविड कर्फ्यू में सरकार की ओर से ढील मिलने के बाद पुलिस ने हाईवे पर पाबंदी बढ़ा दी है। बुधवार से नैनीताल हाईवे पर सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक बड़े वाहनों की नो एंट्री रहेगी। बाजार में व्यापारियों और लोगों की सुविधाओं को देखते हुए सीओ यातायात ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सीओ यातायात बीएस भंडारी ने बताया कि नैनीताल हाईवे पर बड़े वाहनों के आने से इंदिरा चौक और डीडी चौक पर जाम की स्थिति बन रही है। जाम लगने से राहगीरों और छोटे वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा है। रामपुर सीमा से होते हुए सिडकुल जाने वाले और सिडकुल से रामपुुर सीमा पर जाने वाले बड़े भारी वाहनों पर पूर्व में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक आने जाने पर रोक थी।
कोविड कर्फ्यू का समय अब शाम सात बजे तक होने पर पुलिस ने सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी है। रात नौ बजे के बाद नैनीताल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू होगी जो सुबह सात बजे तक जारी रहेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें