फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... तो यूपी रोडवेज से आने वाले यात्रियों से नहीं फैलेगा कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रामपुर सीमा पर कोरोना जांच के कड़े इंतेजाम किए गए हैं। लेकिन रामपुर से जिले की सीमा तक आ रही यूपी रोडवेज बसों की सवारियों को बगैर जांच के आने की छूट दी गई है। सीमा पर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों का कहना है कि रामपुर से सीमित यात्री ही रुद्रपुर आ रहे हैं। उन्हें बगैर आरटीपीसीआर व रैपिड एंटीजन टेस्ट के आने दिया जा रहा है। इसके अलावा निजी वाहनों में आ रहे लोगों की सैंपलिंग अनिवार्य रूप से हो रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शुरू होते ही रामपुर सीमा से उत्तराखंड के मूल निवासियों को ही बाहरी राज्यों से जिले में आने की अनुमति दी जा रही है। सरकार के आदेश के बाद रोडवेज की बसों में भी अन्य जिलों से सवारियां लाने पर रोक लगा दी गई थी। ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर और रामपुर (यूपी) सीमा पर यात्रियों के लिए बसों का संचालन जारी है। इसके लिए सीमा पर ही अस्थायी बस अड्डा बनाया गया है। शनिवार को रामपुर से रोडवेज की बसों में कई यात्री सवार होकर सीमा पर पहुंचे। इसके बाद ई रिक्शे और टेंपो से रुद्रपुर आ रहे हैं। सीमा पर तैनात पुलिस कर्मी इन्हें रोककर न तो एंट्री कर रहे हैं और न ही कोरोना की रैपिड एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। सीमा पर सख्ती को देखकर लोग वाहनों में मरीज होने का हवाला देकर निकल रहे हैं। इसमें कई लोग सच और कुछ छूठ बोलकर निकल रहे हैं। सीमा पर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के अनुसार रामपुर से आने वाले लोगों की संख्या पहले से कम है। बाहरी राज्यों से बसें आती तो जांच की जाती। फिलहाल रामपुर से आने वाले बस यात्रियों की जांच नहीं की जा रही है।
कोरोना जांच के बाद मिल रही दवा किट
रुद्रपुर। रामपुर सीमा पर कोरोना जांच के बाद दवा किट दी जा रही है। स्वास्थ्य कर्मी सुनील सती ने बताया कि बाहरी राज्यों के आने वाले लोगों की सीमा पर रैपिड एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। जांच के दौरान सर्दी जुखाम या खासी की शिकायत होने पर लोगों को दवा किट दी जा रही है। आरटीपीसीआर जांच कराने वाले सभी लोगों को किट दे रहे हैं। बताया कि यदि कोई व्यक्ति में कोरोना के लक्ष्ण पाए जाते हैं तो वह यह दवा खाकर सही हो सकता है। दवा किट में वह सभी दवाएं हैं जो कोरोना संक्रमित को मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें