फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 घंटे की मशक्कत के बाद बुझी पराक्स एबीएस कंपनी में धधकी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल के सेक्टर सात में स्थित पराक्स एबीएस लाइटिंग कंपनी में धधकी आग 33 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार को बुझ सकी। आग से कंपनी पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने कंपनी के हवाले से बताया कि देर रात तीसरी मंजिल तक आग पहुंचने से कंपनी को करीब 17 करोड़ से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

सिडकुल के सेक्टर सात के प्लाट नंबर 43, 44 स्थित कंपनी में शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। इस दौरान कंपनी में कर्मचारी मौजूद नहीं थे। शुक्रवार को पूरी रात दमकल टीम 12 गाड़ियों से आग बुझाने में जुट रहे लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। शनिवार को भी दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी रहीं। इसके बाद दोपहर दो बजे आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। चीफ फायर ऑफिसर (सीएफओ) वंश बहादुर यादव ने बताया कि आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया है
रात दो बजे रोकना पड़ा रेस्क्यू अभियान
रुद्रपुर। शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे लगी आग को बुझाने में दमकल कर्मियों के पसीने छूट गए। भीषण गर्मी के बीच दमकल 50 कर्मी जान की परवाह किए बिना शुक्रवार की रात दो बजे तक आग बुझाते रहे, लेकिन इसके बाद रेस्क्यू अभियान को रोकना पड़ा। सीएफओ यादव ने बताया कि रात दो बजे लगा था कि आग बुझ गई है। इसी के बाद अधिकांश फायर वाहन वापस भेज दिए गए थे। शनिवार सुबह कंपनी की तीसरी मंजिल से फिर धुआं उठने लगा। इसके बाद दमकल कर्मचारियों ने मौके पर दो वाहनों की मदद से आग पर दोपहर दो बजे काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें