फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश नदी में डूबे ग्रामीण का चौथे दिन भी नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
सितारगंज कैलाश नदी में डूबकर लापता ग्रामीण मोले सिंह की ढूंढख़ोज के लिए नाव से रेस्क्यू करती एसड? - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। चार दिन पहले कैलाश नदी में डूबे साइकिल सवार ग्रामीण का अभी भी कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस, गोताखोरों के बाद अब एसडीआरएफ की टीम भी नदी में उतर आई और नाव व अन्य उपकरणों के सहारे डूबे ग्रामीण का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

एसएसआई मदन मोहन जोशी ने बताया कि मंगलवार को ग्रामीण हरैया निवासी मोले सिंह (55) पुत्र रामस्वरूप बिरिया गांव निवासी दौलत सिंह पुत्र फिरू सिंह के साथ सिसौना गांव में उनकी बेटी के घर गए थे। शाम को दोनों अपनी-अपनी साइकिलों से घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि सायं करीब छह बजे भरौनी गांव के पास दोनों कैलाश नदी पार करने लगे। इसी बीच मोले साइकिल समेत पानी में डूब गए जबकि दौलत नदी पार कर गए। तभी से ग्रामीण, पुलिस, गोताखोर उनकी तलाश में जुटे हैं।
शुक्रवार को चार दिन बीतने के बाद भी मोले का पता न चलने पर अब एसडीआरएफ की टीम ढूंढखोज के लिए नदी में उतरी है। टीम के जवानों ने सारा दिन नदी में नाव और अन्य उपकरणों के सहारे लापता ग्रामीण की खोज की लेकिन कोई सुराग न लगा। एसएसआई जोशी ने बताया कि लापता ग्रामीण की तलाश में रेस्क्यू जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें