फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय नगर कीर्तन का जगह-जगह भव्य स्वागत

विज्ञापन
बाजपुर में नगर कीर्तन का स्वागत करते कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
काशीपुर/बाजपुर। ननकाना साहिब पाकिस्तान से विभिन्न नगरों से होकर काशीपुर पहुंचे नगर कीर्तन को श्री गुरुद्वारा साहिब काशीपुर के प्रबंध कमेटी के सदस्यों और श्रीगुरुद्वारा सिंह सभा के पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर रात श्रीगुरु नानक देव के साढ़े पांच सौ साला प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन काशीपुर पहुंचा। यहां पहुंचने पर गुरुद्वारा के बाबा सुरेंद्र सिंह, बाबा लखा सिंह, गुरविंदर सिंह चंडोक ने स्वागत किया। शुक्रवार की सुबह नगर कीर्तन पटना साहिब के लिए रवाना हो गया। चीमा चौराहा पर श्री गुरु गोविंद सिंह वेलफेयर सोसायटी, श्री गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रबंधकों ने नगर कीर्तन पर फूलों की वर्षा की और फल बांटे। पाकिस्तान से पहुंची गुरु की पालकी के दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
श्री गुरुद्वारा सिंह सभा ने नगर कीर्तन में शामिल पंच प्यारों और संतों को सरोपा भेंट किया। वहां पर गुरुदेव सिंह, मुख्त्यार सिंह, सतविंदर सिंह, कमल जीत सिंह, जसपाल सिंह चड्डा थे। कीर्तन के वाहनों के काफिले में चार बड़ी बसें तकरीबन दो दर्जन छोटी कारें हैं। नगर कीर्तन में एसपीजी के चार सदस्य भी शामिल है। तकरीबन 250 की संगत साथ चल रही है।
विज्ञापन

इधर, बाजपुर में भी नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, सांसद अजय भट्ट, हरमिंदर सिंह लाडी, गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी प्रधान सुखजीत सिंह, सुरेंद्र काहलो, जसवंत पूनिया, सुरेंद्र नामधारी, अवतार सिंह सैनी, अजीत पूनिया, ज्ञानी हरदयाल सिंह, हरमिंदर सिंह बरार, कमल भट्ट, राजकुमार, प्रेम मुनगली, मुकुंद शुक्ला, आईपी बरार आदि थे।
इधर मुस्लिम समाज के कामरान खान, साबिर हुसैन, मुनब्बर अली, हामिद अली,आसिफ, इकबाल आदि थे। इधर, सांसद अजय भट्ट ने कहा कि गुरु जी की खड़ाऊ और अन्य एतिहासिक वस्तुओं के दर्शन करके मैं धन्य हो गया।

बाजपुर नगर कीर्तन में मत्था टेकते सांसद अजय भट्ट।- फोटो : BAZPUR

बाजपुर में नगर कीर्तन का स्वागत करती संगत।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें