फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदियों के जर्जर बैरक में चल रहा फायर स्टेशन

विज्ञापन
सितारगंज में फायर स्टेशन का जर्जर भवन दिखाते प्रभारी एफएसओ हरीश चंद्र मिश्रा। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। सिडकुल में एल्डिको की जमीन पर चल रहे फायर स्टेशन को भूमि लीज पर तो मिल गई लेकिन जर्जर भवन के निर्माण के लिए विभाग उदासीन है। इससे कैदियों के जर्जर बैरक वाले इस भवन में ही दफ्तर चल रहा है। विभाग की अनदेखी का दंश फायरकर्मी झेल रहे हैं। यह भवन कब गिर जाए, कोई पता नहीं। भवनों में रहने वाले कर्मचारियों को खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

नगर के कृषि उत्पादन मंडी समिति की दुकानों में फायर स्टेशन का कार्यालय चल रहा था। सिडकुल के उद्योगपतियों के फायर स्टेशन सिडकुल में खोलने की मांग पर करीब वर्ष 2012 में एल्डिको ने संपूर्णानंद जेल से एल्डिको को हस्तांतरित भूमि में से बंदरिया चौक के पास स्थित कैदियों के बैरक की भूमि फायर स्टेशन को करीब 99 साल के लिए लीज पर दे दी। अग्निशमन विभाग के आला अफसरानों ने लीज पर मिली भूमि पर बने कैदियों के बैरक की मरम्मत कराकर उसी में फायर स्टेशन संचालित भी कर दिया। फायर स्टेशन पर एक एफएसओ, एक एफएसएसओ, पांच लीडिंग फायरमैन, 28 फायरमैन, पांच चालक, दो कुक व एक स्वच्छक के पद हैं। इनमें एफएसओ का पद रिक्त चल रहा है। 28 में से 13 फायरमैन व तीन लीडिंग फायरमैन तैनात हैं। चालक के सभी स्थायी पद खाली हैं।
जो कर्मचारी स्टेशन पर तैनात हैं, उन्हें वर्ष 1960 में बने जेल के अत्यंत जर्जर बैरक में ही रहना पड़ रहा है। दीवारों में दरार पड़ गई हैं। प्लास्टर टूट टूटकर गिर रहा है। यहां तक दस साल पहले बनाए गए तीन गैराज व डयूटी रूम का भवन भी जर्जर हालात में पहुंच गया है। एफएसओ कार्यालय से कई बार भवन निर्माण की मांग विभाग में करने के बाद भी अभी तक किसी ने सुध नहीं ली। शायद विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार है।
विज्ञापन

फायर स्टेशन का भवन अत्यंत जर्जर है। जेल बनने के दौरान ही यह भवन बना था। विभाग को लीज पर मिलने के बाद मरम्मत करा दी गई। लेकिन भवन अधिक पुराना होने की वजह से जर्जर होता जा रहा है। विभाग के उच्चाधिकारियों पूर्व में दो से तीन बार पत्राचार कर जर्जर भवन की स्थिति से अवगत कराया गया और भवन निर्माण की मांग की है। विभागीय मुख्यालय से ही इस पर कार्रवाई होनी है।
विज्ञापन

-हरीश चंद्र मिश्रा, प्रभारी एफएसओ, फायर स्टेशन सिडकुल सितारगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें