फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननदोई ने सलहज के साथ किया गैंगरेप

Sun, 05 Apr 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, किच्छा
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल में जब साला अपनेे काम से घर से कुछ दिनों के लिए बाहर गया तो ननदोई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर तमंचे के बल पर अपनी सलहज के साथ गैंगरेप कर दिया। पति के लौटने पर जब पत्नी ने पति को बताया तो मामला खुला। पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। शर्मसार जीजा ने नगर के बरेली रोड पर चूहे मार दवा खाकर जान देने का प्रयास किया। लेकिन उपचार के दौरान वह बच गया। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मामला निकटवर्ती ग्राम दरऊ का है। दरऊ निवासी विवाहिता का पति पिछले दो तीन दिनों से कहीं बाहर गया हुआ था। महिला द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार शनिवार रात लगभग 12 बजे उसका ननदोई अपने एक दोस्त के साथ घर आ गया। आरोप लगाया कि दोनों ने तमंचे के बल पर लगभग आधे घंटे तक महिला के साथ बलात्कार किया। घटना के बाद महिला ने अपने पति को सूचना दी। पति के लौटने पर मामले की सूचना पुलिस को दी। इधर रविवार दिन में पछतावा होने पर आरोपी ने टांडा की एक दुकान से चूहेमार दवा खरीदकर खा ली। हालत खराब होने पर परिजन उसे किच्छा के एक प्राइवेट अस्पताल ले आए। उपचार के बाद जब आरोपी कुछ ठीक हुआ तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। देर रात पुलिस ने जहां महिला को मेडिकल के लिए रूद्रपुर भेजा है। वही आरोपी ननदोई को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। एसएसआई कमाल हसन खान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। देर रात महिला को मेडिकल के लिये रूद्रपुर भेजा गया। एसएसआई ने बताया कि आरोपी के साथी की तलाश के लिये दबिश को टीम भेजा जा रही है। घटना की जानकारी होने पर बड़ी तादाद में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें