फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में आग से लाखों का नुकसान

Sat, 04 Apr 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काशीपुर (ऊधमसिंहनगर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्लास्टिक के घरेलू सामान की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाते हुए पड़ोस की दुकानों को भी बचाया। हालांकि आग बुझाने की अफरा-तफरी में पड़ोस की दुकान का सामान भी नष्ट हो गया।
विज्ञापन

शनिवार रात लगभग ग्यारह बजे नई सब्जी मंडी में तहसील दीवार से लगे सौरभ अरोरा के प्लास्टिक का सामान भरे खोखे में अचानक आग लग गई। रात को सौरभ अरोरा दुकान बंद कर घर चला गया था। दुकान से उठ रही आग की लपटें देखकर पड़ोसियों ने फोन कर सौरभ अरोरा को बुलाया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने आग पर तो काबू पा लिया, लेकिन एक भी सामान नहीं बचाया जा सका। इसी दुकान केबराबर में रफीक का खोखा है। उसमें खील-खिलौने की दुकान है। आग बुझाने कीअफरा-तफरी और पानी की बौछार तथा सामान हटाने में सारा सामान नष्ट हो गया। सौरभ  की दुकान में इससे पहले वर्ष 2006, 2009 में आग लग चुकी है। सौरभ अरोरा ने बताया कि दुकान के बराबर में बिजली का खंभा है। उससे बिजली कनेक्शनों के तार जुड़े हैं। शार्ट सर्किट से चिंगारी उड़ने से आग लगने की आशंका है। सौरभ ने लगभग डेढ़ लाख तथा रफीक ने 25 हजार का नुकसान होना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें