फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा मिस और पूनम मिसेज मोनाल उत्तराखंड चुनी गईं

विज्ञापन
काशीपुर कार्यक्रम में मिसेज उत्तराखंड पूनम सिंह के साथ अन्य प्रतिभागी। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। मोनाल वेलफेयर सोसायटी के ग्रांड फिनाले में नेहा कन्याल मिस उत्तराखंड, पूनम सिंह मिसेज उत्तराखंड और कनिका जौहरी को टीन उत्तराखंड के अवार्ड से नवाजा गया। समारोह में शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए मुक्ता सिंह व संतोष मेहरोत्रा को गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बाजपुर रोड स्थित एक होटल में रविवार की रात आयोजित ब्यूटी कॉन्टेस्ट में नेहा कन्याल को मिस उत्तराखंड विजेता, किरन प्रकाश उपविजेता और गीता शाही दूसरी रनरअप रहीं। मिसेज उत्तराखंड में पूनम सिंह विजेता, गीतांजलि ग्रोवर उपविजेता व खुशबू दूसरी रनरअप रहीं। टीन उत्तराखंड में धनिष्का जौहरी विजेता, प्रियांशु सक्सेना उपविजेता व निकिता गोयल को दूसरी रनरअप का खिताब मिला।
कैलिफोर्निया से आई हॉलीवुड सेलेब्रिटी डेम मुन्नी आयरोनी ने विजेताओं को इस खिताब से नवाजा। निर्णायक विक्की योगी रहे। संस्था की निदेशिका डॉ. नीता सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। तीनों विजेता एक साल के लिए मोनाल के ब्रांड एंबेसडर रहेंगे।
विज्ञापन

साथ ही उन्हें वीडियो एल्बम, कैलेंडर शूट शॉर्ट मूवी, वेब सीरीज में अवसर दिया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षा क्षेत्र में मुक्ता सिंह, ज्ञानार्थी मीडिया के चेयरमेन संतोष मेहरोत्रा व औद्योगिक क्षेत्र में अश्वनी छाबड़ा को उत्तराखंड गौरव अवार्ड प्रदान किया गया।
स्पोर्ट्स प्रमोटर के रूप में हेम जोशी, इरशाद अंसारी, राजकिशोर सक्सेना, अजीत सक्सेना दो गिरीश, खुशी जोशी व डॉ. अखिलेश श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया। वहां विवेक अग्रवाल, मयंक चौहान,ज आशीष गुप्ता, नीरज सक्सेना, अभय सक्सेना, संगीता सक्सेना, नैना डोरा, डिॉ. अखिलेश, शीतल व अभिषेक गोयल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें