काशीपुर। गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर सोमवार को शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। कीर्तन में महिला-पुरुष और बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
श्री गुरुद्वारा सिंह सभा के नेतृत्व में रामनगर मार्ग स्थित रामलीला मैदान से नगर कीर्तन निकाला गया।
शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर कीर्तन श्री गुरुद्वारा ननकाना साहिब पहुंचा। इसके बाद नगर कीर्तन रतन सिनेमा रोड होते हुए श्री गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंच कर संपन्न हुई।
पंच प्यारे फूलों से सजे वाहन में और युवक हाथों में निशान साहिब उठाए चल रहे थे। फूलों से सजी श्री गुरुग्रंथ साहब की पालकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र थी। पालकी के आगे-आगे महिला पुरुष सड़क पर झाडू लगा रहे थे। उनके पीछे वाहे गुरु का नारा बुलंद करते संगत चल रही थी। इस दौरान युवाओं की गदका पार्टियों ने रोमाचकारी करतब भी दिखाए।
एमपी चौक पहुंचने पर विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी छाबड़ा, पंजाबी महासभा युवा के संयोजक भारत छाबड़ा, जसपाल चड्डा ने श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटी।
वहां करनैल सिंह गिल, सतपाल सिंह, अनिल शर्मा, सोमनाथ शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष राजीव परनामी, जसवीर सिंह, भूपेंद्र सिंह सेठी, जसपाल सिंह चड्डा, अमरीक सिंह सेठी, कुलवंत सिंह, डॉ. एम राहुल मुस्तकीम सलमानी, मुमताज मसूरी, इलियास माहिर, गुरविंदर सिंह चंडोक, गुरविंदर सिंह कोहली आदि थे।
-----------
नगर कीर्तन में ये रहे शामिल
नगर कीर्तन में पंजाबी महासभा, श्री गुरु गोविंद सिंह वेलफेयर सोसायटी, सुखमणी सेवा सोसायटी, श्री गुरुनानक मॉडल स्कूल, श्री गुरुनानक इंटर कॉलेज, श्री गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, श्री गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अकाल एकेडमी स्कूल छीना फार्म के विद्यार्थी शामिल रहे।
काशीपुर जुलूस में पंच प्यारे का हाथ जोड़कर स्वागत करते विधायक चीमा। अमर उजाला- फोटो : KASHIPUR