फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही सिस्टम: गर्भवतियों के लिए कैल्शियम की गोली की कमी

Fri, 14 Nov 2025 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में मैटरनल हेल्थ के तहत दी जाने वाली कैल्शियम की गोली का पिछले एक साल से संकट बना हुआ है। इसके चलते गर्भवती महिलाओं को बाहर से दवा खरीदनी पड़ रही है। कई बार स्टेट प्रोग्राम के तहत मिली कैल्शियम की गोलियां उनको दी जा रही हैं। अधिकारियों का दावा है कि जनवरी तक पर्याप्त संख्या में गोलियां पहुंचेगी।
विज्ञापन



दरअसल, जिले में मैटरनल हेल्थ प्रोग्राम के तहत करीब एक करोड़ गोलियों की जरुरत है। मंडलीय ड्रग वेयर हाउस में सिर्फ एक लाख ही गोलियां हैं जो प्रोग्राम के तहत मुहैया कराई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि बीते साल 2024 से ही कैल्शियम की गोलियां मैटरनल हेल्थ कार्यक्रमों के तहत अस्पतालों में नहीं पहुंच रही हैं।

बीते दिनों जिलाधिकारी ने भी बैठक कर जिम्मेदारों को जल्द इस कमी को पूरा करने को लेकर कड़े निर्देश दिए थे। स्टेट प्रोग्राम के तहत मंडल के सभी जिलों में करीब 4 लाख कैल्शियम की गोलियां वितरित की जाती हैं। वहीं, मैटरनल हेल्थ प्रोग्राम के तहत जिले मे करीब एक करोड़ गोलियों की जरुरत है। अधिकारियों के अनुसार शासन की ओर से इसके लिए अभी तक कोई धनराशि स्वीकृत नहीं की गई है।
विज्ञापन

-



कोट:
कैल्शियम की गोलियों की कमी को लेकर शासन को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है। शासन स्तर पर इसके लिए कवायद चल रही है, जल्द ही इस कमी को दूर कर लिया जाएगा। -डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें