फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चार मई को छह केंद्रों पर होगा नीट

Tue, 29 Apr 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। चार मई को दोपहर दो बजे से पांच बजे तक नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) का आयोजन होगा। इसके लिए जिले में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 2386 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

एडीएम अशोक कुमार जोशी ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में केंद्र व्यवस्थापकों और समन्वयकों की बैठक ली। कहा कि निर्धारित समय पर अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र में प्रवेश होना चाहिए। परीक्षा केंद्र में आवश्यक दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए सीसीटीवी कैमरे की जद में प्रश्नपत्र रखे और खोले जाएं। बैठक में एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, मनीष बिष्ट, ओसी गौरव पांडेय, सीओ आरडी मठपाल, प्राचार्य त्रिभुवन आर्य, कंचन जोशी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें