फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: राष्ट्रीय हैंडबाल चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की टीम रवाना

Tue, 29 Apr 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कर्नाटक के परिवर्धना रेजिडेंशियल स्कूल श्री रंगापट्टनम मंड्या में 30 से चार मई तक 39वीं सब जूनियर बालिका राष्ट्रीय हैंडबाल चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। इसमें भाग लेने उत्तराखंड की टीम रुद्रपुर से रवाना हो गई।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में भाग लेने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों का चयन नैनीताल के खन्स्यु में 15 अप्रैल को हैंडबाल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड और उत्तराखंड ओलंपिक संघ के समन्वय से हुआ था। इसमे पूरे प्रदेश से आए खिलाड़ियों में से 16 का चयन किया गया था। चुने गए खिलाड़ियों का मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण चल रहा था। सोमवार को सभी खिलाड़ियों को उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह ने अपनी तरफ से खेल किट प्रदान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें