फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड ने कयाकिंग कैनोइंग में झटके छह पदक

विज्ञापन
गूलरभोज बौर जलाशय में प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर/गूलरभोज। बौर और हरिपुरा जलाशय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कयाकिंग कैनोइंग प्रतियोगिता (के-1, के-2, सी-1, सी-2) शुरू हो गई है। पहले दिन उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण सहित छह पदक जीते।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कयाकिंग कैनोइंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, आईटीबीपी और पुलिस सहित 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में 500 मीटर, 1000 मीटर व 200 मीटर कैनोइंग कयाकिंग प्रतियोगिताएं होंगी।
इससे पूर्व शुक्रवार को डीएम रंजना राजगुरू, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, भाजपा नेता सुरेश परिहार, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह, सीडीओ हिमांशु खुराना ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। डीएम ने विभिन्न प्रदेशों से आए प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि लोग बौर जलाशय में आकर वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आनंद लें। भविष्य में इस तरह की और भी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कहा कि बौर जलाशय में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। पर्यटकों की आमद बढ़ सके, इसके लिए जलाशय को और विकसित किया जा रहा है। वन डिस्ट्रिक्ट वन डेस्टिनेशन के तहत बौर जलाशय को चयनित किया गया है।
प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन और उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के समन्वय के साथ पर्यटन विभाग की देखरेख में हो रहा है। इसके बाद अधिकारी और अतिथियों ने मोटर बोट से जलाशय का भ्रमण किया।
वहां पर एडीएम जगदीश चन्द्र कांडपाल, एएसपी प्रमोद कुमार, प्रशिक्षु आईएएस जय किशन, एसडीएम विवेक प्रकाश, जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, साहसिक खेल अधिकारी कीर्ति चन्द्र आर्य, कोच फिलिफ मैथ्यू, चंपा मटियाली आदि थे।
पहले दिन एक हजार मीटर के खेले गए आठ इवेंट
रुद्रपुर। पहले दिन एक हजार मीटर के कयाकिंग कैनोइंग के आठ इवेंट खेले गए। उत्तराखंड की महिला और पुरुष टीम ने कयाकिंग कैनोइंग में दो स्वर्ण पदक और चार रजत पदक अर्जित किए। उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने बताया कि उत्तराखंड की टीम ने छह इवेंट में दबदबा कायम रखा है। शनिवार को बौर जलाशय में 500 मीटर के इवेंट आयोजित किए जाएंगे। (संवाद)
के-1 पुरुष एक हजार मीटर
आईटीबीपी टीम को स्वर्ण पदक
उत्तराखंड की टीम को रजत पदक
दिल्ली की टीम को कांस्य पदक
के-2 पुरुष एक हजार मीटर
मध्य प्रदेश टीम को स्वर्ण पदक
झारखंड टीम को रजत पदक
राजस्थान टीम को कांस्य पदक
सी-1 पुरुष एक हजार मीटर
उत्तराखंड टीम को स्वर्ण पदक
मध्यप्रदेश टीम को रजत पदक
झारखंड टीम को कांस्य पदक
सी-2 पुरुष एक हजार मीटर
झारखंड टीम को स्वर्ण पदक
उत्तराखंड टीम को रजत पदक
मध्यप्रदेश टीम को कांस्य पदक
के-1 महिला एक हजार मीटर
उत्तराखंड टीम को स्वर्ण पदक
राजस्थान टीम को रजत पदक
दिल्ली टीम को कांस्य पदक
के-2 महिला एक हजार मीटर
दिल्ली टीम को स्वर्ण पदक
उत्तराखंड टीम को रजत पदक
हरियाणा टीम को कांस्य पदक
सी-1 महिला एक हजार मीटर
हरियाणा टीम को स्वर्ण पदक
दिल्ली टीम को रजत पदक
झारखंड टीम को कांस्य पदक
सी-2 महिला एक हजार मीटर
दिल्ली टीम को स्वर्ण पदक
उत्तराखंड टीम को रजत पदक
हरियाणा टीम को कांस्य पदक
वाटर स्पोर्ट्स के अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरा बौर जलाशय
रुद्रपुर। कयाकिंग कैनोइंग समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय जल क्रीड़ाओं के आयोजन के मानकों पर बौर जलाशय खरा उतरा है। भविष्य में बौर जलाशय में अंतरराष्ट्रीय मानकों की वाटर स्पोर्ट्स प्रतिस्पर्धाएं हो सकेंगी। कयाकिंग कैनोइंग के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता और राष्ट्रीय कोच ने कहा कि बौर जलाशय में अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार एक साथ 20 कयाकिंग कैनोइंग के ट्रैक बन सकते हैं।
केरल, मध्य प्रदेश राज्य के बाद उत्तराखंड के बौर जलाशय में वाटर स्पोर्ट्स की संभावनाएं तलाशी गई हैं। जिला प्रशासन की ओर से बौर जलाशय को पर्यटन के रूप में उभारने के लिए पिछले कई वर्षों से कसरत की जा रही है। इसको लेकर गूलरभोज के बौर जलाशय में तीसरी बार इंडियन कयाकिंग कैनोइंग एसोसिएशन की ओर से राष्ट्रीय कयाकिंग कैनोइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
इनमें विभिन्न प्रदेशों के कुल 80 खिलाड़ी और 15 ऑफिशियल प्रतिभाग कर रहे हैं। राष्ट्रीय कोच फिलिप मैथ्यू ने बताया कि राष्ट्रीय कयाकिंग कैनोइंग प्रतियोगिता में पांच नाव उतरतीं हैं। जलाशय की 15 किलोमीटर की दूरी को देखते हुए इसमें अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार एक साथ 20 कयाकिंग कैनोइंग की नाव उतर सकती हैं।
सिंचाई विभाग ने बनाया सड़कों का प्रस्ताव
रुद्रपुर। बौर जलाशय में पहुंचने के लिए पर्यटकों को खस्ताहाल सड़कों से गुजरकर पहुंचना पड़ता है। एक यह भी वजह है कि पर्यटक वहां आना नहीं चाहते हैं। डीएम रंजना राजगुरू ने बताया कि जलाशय तक पहुंचने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से सड़कों का प्रस्ताव बनाया गया है। प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलने के बाद सड़क बनाई जाएगी। (संवाद)
स्वयं सहायता समूहों ने लगाए स्टाल
रुद्रपुर। बौर जलाशय 3.0 के आयोजन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूहों ने भी विभिन्न स्टाल लगाए। परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी ने बताया कि महिला समूहों की ओर से बनाए गए मूंझ घास के उत्पाद, सॉफ्ट टॉय, बेकरी के बिस्कुट, हैंडीक्राफ्ट बैग आदि के विभिन्न तरह के स्टाल लगाए गए हैं। (संवाद)
डीएम, एसएसपी, सीडीओ ने मोटर बोट से की जलाशय की सैर
रुद्रपुर। बौर जलाशय में डीएम रंजना राजगुरू, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर और सीडीओ हिमांशु खुराना ने बौर जलाशय की मोटर बोट में बैठकर सैर की।
जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम ने बताया कि बौर जलाशय में टिहरी एडवेंचर की ओर से जल्द ही पर्यटकों को हॉट एयर बैलून में बैठने का लुत्फ मिलेगा। बैलून जलाशय के ठीक ऊपर रहेगा, इससे पर्यटकों को भरपूर रोमांच मिलेगा। हालांकि पहले दिन राष्ट्रीय कयाकिंग कैनोइंग प्रतियोगिता को देखने के लिए बौर जलाशय में गिनती के पर्यटक ही नजर आए। (संवाद)

गूलरभोज जलाशय में मोटर बोट की सवारी करते डीएम, एसएसपी व अन्य।- फोटो : RUDRAPUR

गूलरभोज के बौर जलाशय में प्रतियोगिता का शुभारंभ करतीं डीएम व वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिह?- फोटो : RUDRAPUR

गूलरभोज के बौर जलाशय में खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करतीं डीएम रंजना राजगुरू।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें