फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के जन्मदिन पर बाईपास निर्माण के लिए दिया धरना

विज्ञापन
गदरपुर में बाईपास निर्माण की मांग को लेकर धरना देते लोग। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
गदरपुर। प्रस्तावित बाईपास निर्माण की मांग के लिए विभिन्न संगठनों और समाजसेवियों का आंदोलन जारी है। बाईपास निर्माण की मांग को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल के नगराध्यक्ष अमित ढींगरा ने अपनी चार साल की बेटी सनाया के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कृषि उत्पादन गल्ला मंडी परिसर स्थित शेड में बेटी के साथ धरने पर बैठे अमित ने कहा कि कई वर्षों से बाईपास निर्माण का कार्य रुका हुआ है। इससे क्षेत्रवासियों, व्यापारियों, वाहन स्वामियों और किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाईपास नहीं बनने पर भारी मालवाहन शहर के बीचोबीच से गुजरते हैं।
इसके चलते न सिर्फ जाम लगता है बल्कि आए दिन सड़क हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, नगर महामंत्री संदीप चावला, पूर्व अध्यक्ष पंकज सेतिया, मनीष फुटेला, लवली हुड़िया, मिष्ठाई विक्रेता संघ के अध्यक्ष राकेश गुंबर, मुक्ति धाम सेवा समिति के अध्यक्ष विजय सुखीजा, उत्तरांचल पंजाबी महासभा के नगराध्यक्ष कृष्ण लाल सुधा के अलावा कई संगठनों ने धरने का समर्थन किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें