फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल : वाटर स्पोर्ट्स की अधिकतर स्पर्धाएं कुमाऊं में

Wed, 29 Nov 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर। प्रदेश में अगले साल अक्तूबर में होने जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर वेन्यू तैयार किए जा रहे हैं। इसमें वाटर स्पोर्ट्स की अधिकतर स्पर्धाएं कुमाऊं में होने जा रही हैं। खेल विभाग और उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से ऋषिकेश, नैनीताल और यूएस नगर जिले में वाटर स्पोर्ट्स खेलों का आयोजन किया जाएगा। नेशनल गेम्स में होने वाले 38 खेलों में से ऋषिकेश में सलालम, नैनीताल में सेलिंग और हल्द्वानी में एक्वाटिक्स स्पर्धाएं होंगी। ऊधमसिंह नगर जिले के गूलरभोज स्थित जलाशय में क्याक-कैनो और रोइंग खेल का आयोजन होगा। उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से प्रदेश में कार्यक्रम स्थलों की सूची खेल विभाग को भेज दी गई है।


वाटर स्पोर्ट्स से पर्यटन गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा


रुद्रपुर। 38वें राष्ट्रीय खेलों में होने वाले वाटर स्पोर्ट्स से पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने बताया की ऋषिकेश में जल क्रीड़ा सलालम, बीच वॉलीबाल-हैंडबाल-फुटबाल स्पर्धा का आयोजन होगा। नैनीताल व यूएस नगर में भी वाटर स्पोर्ट्स खेले जाएंगे। इससे यूएस नगर के गूलरभोज में भी पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। संवाद
विज्ञापन


हरिद्वार में घुड़सवारी, देहरादून में होगी तीरंदाजी
रुद्रपुर। 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान हरिद्वार में हॉकी, घुड़सवारी और रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। देहरादून में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, जिम्नास्टिक, टीटी, बैडमिंटन, लॉन बॉलिंग, शूटिंग, नेटबॉल, रग्बी सेवन, टेनिस, कबड्डी, बास्केटबॉल, माडर्न पैंथोलॉन, बॉक्सिंग स्पर्धा होगी। हल्द्वानी में जूडो, फुटबॉल, खो-खो, वुशू, स्कवैश, ताईक्वांडो, ट्राईथोलन (1500 मीटर तैराकी, 40 किमी साईकिलिंग, 10 किमी दौड़) स्पर्धाओं का आयोजन होगा। नैनीताल और देहरादून में गोल्फ के आयोजन पर विचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन


खेल सचिव रोज कर रहे वेलोड्रम की प्रगति की समीक्षा
रुद्रपुर। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों को देखते हुए मनोज सरकार स्टेडियम में बन रहे बहुउद्देशीय हॉल में हैंडबाल, तलवारबाजी, वॉलीबाल स्पर्धाएं खेली जाएंगी। वेलोड्रम में साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। वेलोड्रम का निर्माण बेहद तेज गति से किया जा रहा है। इसको लेकर खेल सचिव रोजाना इसके प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। वेलोड्रम के निर्माण को लेकर जल्द ही विशेषज्ञों की टीम रुद्रपुर पहुंचने वाली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें