रुद्रपुर। 38वें राष्ट्रीय खेल के बाद ट्रैक साइकिलिंग के स्टार खिलाड़ी डेविड बेकहम, रोनाल्डो आदि एक बार फिर देश के आठवें रुद्रपुर वेलोड्रम पर अपनी साइकिलिंग की रफ्तार भरते दिखेंगे। 19 से 24 दिसंबर तक नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है।
38वें राष्ट्रीय खेल की ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता देश के आठवें शिवालिक वेलोड्रम में हुई। अब फिर से रुद्रपुर को नेशनल चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। एक वर्ष के भीतर ही एक अनूठी प्रतियोगिता के दो-दो राष्ट्रीय आयोजनों का रुद्रपुर गवाह बनेगा। राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग में महिला-पुरुष सब जूनियर, जूनियर एलीट मास्ट, क्राॅस आदि सभी कैटेगरी की प्रतियोगिताएं होंगी।