फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पीएम आवास योजना में 11 हजार पात्रों के नाम फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिले की स्थायी प्रतीक्षा सूची में 11 हजार पात्र परिवारों के नाम शामिल किए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने बताया कि 20 अगस्त तक खुली बैठक आयोजित कर अंतिम सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विकास भवन में पत्रकारों से बातचीत में सीडीओ ने कहा कि वर्तमान में तैयार की जा रही सूची का सत्यापन पूरा हो चुका है। जिन पात्र लाभार्थियों का नाम सूची में नहीं है, वे भी खुली बैठक में आकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाली खुली बैठक में प्राप्त होने वाले आवेदनों पर पात्रता के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधानों और ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को 20 अगस्त तक बैठक की कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि इसके बाद छह से सात दिन में फाइनल सूची का सत्यापन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें