रुद्रपुर के जिला पूर्ति कार्यालय के बाहर सूचना पट में दर्ज डीएसओ श्याम आर्य का नाम।
- फोटो : RUDRAPUR
पूर्ति विभाग में लापरवाही का आलम यह है कि डीएसओ तेजबल सिंह हैं लेकिन उनके कार्यालय के बाहर लगे सूचना पट पर आज भी पूर्व डीएसओ श्याम आर्या लिखा गया है।
कलक्ट्रेट परिसर में स्थित जिला पूर्ति कार्यालय के बाहर सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 का सूचना पट दीवार पर बना हुआ है। जिसमें नियम कानूनों की जानकारी दर्ज की गई है। सूचना पट्ट में लोक सूचना अधिकारी के नाम दर्ज हैं। इसमें (जिला पूर्ति अधिकारी) डीएसओ के कॉलम में श्याम आर्या का नाम दर्ज है। जाहिर है कि तब श्याम आर्या ही डीएसओ थे। उनका कार्यकाल 13 जुलाई 2017 से 25 दिसंबर 2021 तक रहा।
इसके बाद उसका देहरादून तबादला होने पर नरेश दुर्गापाल को चार्ज सौंपा गया। नरेश 26 दिसंबर से 23 फरवरी तक प्रभारी डीएसओ रहे। 24 फरवरी से 30 मार्च तक प्रशिक्षु आईएएस जयकिशन, 31 मार्च से पांच अप्रैल तक धमेंद्र सिंह धामी डीएसओ पद पर रहे। अब छह अप्रैल से तेजबल सिंह डीएसओ की कुर्सी संभाल रहे हैं। श्याम आर्या के बाद चार अधिकारियों के बदलने पर भी सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के सूचना पट से श्याम आर्या का नाम नहीं बदला जा सका।