जसपुर। किसान सहकारी चीनी मिल नादेही में गन्ने की आपूर्ति करने वाले काश्तकारों के लिए राहत भरी खबर है। मिल प्रशासन ने पांच दिसंबर तक खरीदे गए गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों के खातों में भेजा है। इससे पहले मिल ने 28 नवंबर तक का भुगतान कर दिया है।
मिल प्रबंधक चंद्र सिंह इमलाल ने बताया कि शनिवार को मिल ने पांच दिसंबर तक खरीदे गए 1.36 लाख कुंतल गन्ने के सापेक्ष 5.53 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया। 12 नवंबर को शुरू हुए पेराई सत्र से अब तक मिल ने 4 लाख 90 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर करीब 42630 क्विंटल चीनी का उत्पादन भी कर लिया है। एक सप्ताह में यह दूसरी बार किसानों के खातों में भुगतान किया गया है।