फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नादेही चीनी मिल ने किसानों का किया 5.53 करोड़ का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। किसान सहकारी चीनी मिल नादेही में गन्ने की आपूर्ति करने वाले काश्तकारों के लिए राहत भरी खबर है। मिल प्रशासन ने पांच दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान किसानों के खातों में भेजा है। इससे पहले मिल ने 28 नवंबर तक का भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन

मिल प्रबंधक चंद्र सिंह इमलाल ने बताया कि शनिवार को मिल ने पांच दिसंबर तक खरीदे गए 1.36 लाख क्विंटल गन्ने के सापेक्ष 5.53 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया है। 12 नवंबर को शुरू हुए पेराई सत्र से अब तक मिल ने 4,90,000 क्विंटल गन्ने की पेराई कर करीब 42,630 क्विंटल चीनी का उत्पादन भी कर लिया है। एक सप्ताह में यह दूसरी बार किसानों के खातों में भुगतान किया गया है। बताया कि इस वक्त मिल की ऑन डेट रिकवरी 10 और टू डेट रिकवरी 9.08 है। उन्होंने किसानों से साफ एवं अगेती फसल का गन्ना लाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें