फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
रुद्रपुर मुख्य बाजार में नाली के ऊपर किये गये अतिक्रमण को उठा कर ट्राली में भरते नगर निगम की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर निगम प्रशासन ने मुख्य बाजार क्षेत्र में नाली से बाहर और नाली के ऊपर किये गये अतिक्रमण ध्वस्त कर सामान को जब्त किया। इस दौरान निगम की टीम बाजार में कई घंटों तक घूमती रही। कर्मियों के बार-बार चक्कर काटने से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। प्रशासन ने दुकानदारों को दोबारा सामान बाहर रखा पाए जाने पर कार्रवाई के साथ-साथ कोर्ट का चालान काटने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन



शनिवार दोपहर को नगर निगम के कर निरीक्षक बीसी रिखाड़ी, एसआई उदयवीर सिंह के नेतृत्व में निगम की टीम जेसीबी के साथ मुख्य बाजार में पहुंची। उन्होंने सबसे पहले विधवानी मार्केट से नाली के बाहर और नीली लाइन के ऊपर किये अतिक्रमण को हटाना शुरू किया।

इस बीच टीम और दुकानदारों के बीच नोकझोंक भी हुई। सामान को जब्त कर ट्राली में डाला गया। दुकानदारों का आरोप था कि हर बार प्रशासन का अभियान गरीबों तक ही सीमित रहता है। बड़े दुकानदारों पर प्रशासन का कोई प्रभाव नहीं हो रहा है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना था कि कोर्ट के आदेश पर नाली के बाहर व नाली के ऊपर किये अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें