फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू के बाद सास की भी मौत

Thu, 29 Dec 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
सास बहु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम चुकटी देवरिया में हृदय गति रुकने से बहू की मौत के बाद सदमे में 92 वर्षीय सास की भी मौत हो गई। सास स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थी। एक ही घर से दो की अर्थियां निकलने से चुकटी गांव में शोक है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महिला का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


बुधवार शाम तीन बजे ग्राम चुकटी देवरिया निवासी माया देवी पांडे (52) पत्नी किशन चंद पांडे की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार लंबे अरसे से बिस्तर पर पड़ी माया देवी की सास स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गोविन्दी देवी (92) ने जब अपनी बहू की मौत की खबर सुनी तो वह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और तीन घंटे बाद सास ने भी दम तोड़ दिया। एक ही घर पर दो-दो मौत की खबर पर बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंचे और शोक जताया। 

गुरुवार सुबह तहसीलदार एसएस ग्वाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के शव पर पुष्प चक्र रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सास बहू की अर्थियां जब एक साथ निकलीं तो हर किसी की आंखें नम हो उठीं। गमगीन वातावरण में लालपुर स्थित श्मशान घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरू, अजय तिवारी, राजा भंडारी, भाजपा नेता कमलेंद्र सेमवाल, रमेश तिवारी, रंजीत नरकोटी, चंदन पांडे, अशोक बिष्ट, नीलेश शर्मा, सुन्दर सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें