फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: राष्ट्रीय खेल के लिए नियुक्त किए तीन डीसीडीएम

Thu, 16 Jan 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। राष्ट्रीय खेल के सफल संचालन के लिए उत्तराचंल ओलंपिक एसोसिएशन हरसंभव कदम उठा रहा है। प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन ने उत्तराखंड की जिम्मेदारी के लिए तीन डीसीडीएम (डिप्टी चीफ डे मिशन) की तैनाती की है।
विज्ञापन

उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन ने हॉकी एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के योगेश चंद्र जोशी, स्वीमिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के उपाध्यक्ष अनिल दीप महल और कयाकिंग एंड केनोइंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के उपाध्यक्ष चंपा मटियाली को डीसीडीएम की जिम्मेदारी सौंपी है। इन्हें पूरे उत्तराखंड में हो रहे राष्ट्रीय खेल के सफल संचालन की जिम्मेदारी होगी। इसका पूरा संचालन तीनों डीसीडीएम करेंगे। उत्तरांचल एसोसिएशन के महासचिव डाॅ. डीके सिंह ने बताया कि तीन डीसीडीएम नियुक्त किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन

फोटो :08पी से 10पी तक: योगेश चंद्र जोशी, अनिल दीप महल, चंपा मटियाली। फाइल फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें