फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: मृत किसानों का 3.98 करोड़ से अधिक ब्याज माफ, सहकारिता ने वसूला मूलधन

Sat, 03 Feb 2024 02:30 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में सहकारिता विभाग की वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना के तहत 893 मृत किसानों के आश्रितों से सात करोड़ 31 लाख आठ हजार 695 रुपये के ऋण की वसूली की गई है। इस दौरान 3.98 करोड़ से अधिक ब्याज की रकम को माफ किया गया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

रुद्रपुर में सहकारिता विभाग की वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना के तहत 893 मृत किसानों के आश्रितों से सात करोड़ 31 लाख आठ हजार 695 रुपये के ऋण की वसूली की गई है। इस दौरान 3.98 करोड़ से अधिक ब्याज की रकम को माफ किया गया है।

4192 किसानों ने सहकारिता विभाग व सहकारिता बैंकों से खेती-किसानी के लिए 40 करोड़ 38 लाख 49 हजार का ऋण लिया था। इन किसानों की मृत्यु होने पर विभाग और बैंकों का ऋण बकाया था। विभाग ने मृतकों के आश्रितों से बकाया ऋण वसूली के लिए ओटीएस योजना शुरू की थी। इसके तहत मृत किसानों के आश्रितों को सिर्फ मूलधन की अदायगी करना है। ऋण के बकाया ब्याज का समिति 60 फीसदी और बैंक 40 फीसदी धन चुकाएंगी।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर दिया झांसा, लालच में लड़की ने गंवाए 6.20 लाख रुपये

जिला सहायक निबंधक बीएस मनराल ने बताया कि अभी तक 893 मृत किसानों के आश्रितों से सात करोड़ 31 लाख आठ हजार 695 रुपये ऋण की मूलधन धनराशि वसूल की गई है। इन किसानों के बकाया ऋण पर बना समिति का दो करोड़ 38 लाख 80 हजार 630 रुपये ब्याज और बैंकों के एक करोड़ 59 लाख 21 हजार 508 रुपये माफ किए गए हैं। ब्याज की इस धनराशि का समिति और बैंक वहन करेंगी। उन्होंने शेष मृत किसानों के आश्रितों से 29 फरवरी तक संचालित ओटीएस योजना का लाभ उठाने की अपील की। कहा कि इसके बाद विभाग की ओर से नोटिस जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें