फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तीन विकासखंडों के चार स्कूलों में होगा शौचालय निर्माण

Fri, 06 Jun 2025 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने जिला योजना से 18.80 लाख रुपये मांगे
विज्ञापन

रुद्रपुर। जिला योजना की वार्षिक धनराशि से प्राथमिक विद्यालयों में शौचालय खंड का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से रुद्रपुर सहित तीन विकासखंड़ों के चार विद्यालयों के लिए 18.80 लाख रुपये की मांग की गई है।
जिले के कई राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के शौचालय जर्जर अवस्था में हैं, जहां नव निर्माण की आवश्यकता है पर विभाग की ओर से पर्याप्त धनराशि की उपलब्धता न होने के चलते निर्माण नहीं हो पाया। इधर, वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक जिला योजना में विद्यालयों के शौचालय निर्माण को प्रस्तावित किया गया है। इसमें रुद्रपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिगवाड़ा में शौचालय खंड के लिए 4.70 लाख रुपये की मांग की गई। इसी प्रकार खटीमा विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय करघटिया, पड़ावगांव और नानकमत्ता के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डियोढ़ी के लिए भी 4.70-4.70 लाख रुपये की मांग की गई है। जिला योजना की इस धनराशि से बच्चे और बच्चियों के लिए अलग-अलग शौचालय निर्मित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में शौचालय खंड निर्माण के लिए धनराशि की मांग की गई है। धनराशि की उपलब्धता होने पर निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। -केएस रावत, सीईओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें