फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: घायलों की जान बचाने पर मिलेगा 25 हजार का इनाम

Fri, 06 Jun 2025 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राहवीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना के घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले होंगे पात्र
विज्ञापन

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। परिवहन विभाग ने सड़क दुर्घटना के घायलों की मदद करने वाले लोगों के लिए राहवीर योजना शुरू की है। इस योजना के तहत घायलों को समय पर अस्पताल, ट्राॅमा सेंटर पहुंचाने वाले व्यक्ति को 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा।
बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस कार्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम में एसपी यातायात/अपराध निहारिका तोमर ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार ने बीते अप्रैल में राहवीर योजना शुरू की। दुर्घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने वाले लोग इस योजना के पात्र होंगे।
विज्ञापन

बताया कि एक से अधिक व्यक्ति दुर्घटना के घायल की जान बचाने में शामिल रहते हैं तो पुरस्कार राशि उन लोगों में समान रूप से बांटी जाएगी। घायल एक से अधिक होने पर भी पुरस्कार राशि 25,000 ही रहेगी। बताया कि इस संबंध में बीते 14 मई को सूबे के परिवहन आयुक्त बृजेश कुमार संत ने गाइडलाइन जारी की है।
विज्ञापन

घायलों की मदद करने वाले लोगों की सूची हर माह परिवहन आयुक्त को राहवीर पुरस्कार के लिए भेजी जाएगी। पुरस्कार के लिए भेजे प्रस्तावों की समीक्षा राज्य स्तर पर प्रमुख सचिव गृह की अध्यक्षता में गठित अनुश्रवण समिति करेगी। योजना 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी। एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने लोगों से दुर्घटना के घायलों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक नरेंद्र कुमार आर्या, सीपीयू प्रभारी गोधन सिंह, प्रभारी एसडीआरएफ अर्जुन सिंह, पुलिस, पीआरडी, होमगार्ड जवान मौजूद थे।
फोटो-01पी-रुद्रपुर के यातायात कार्यालय में राहवीर योजना की जानकारी देतीं एसपी यातायात निहारिका तोमर। संवाद
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें