फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपीओ पर छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
नदौही पुलिस चौकी में हंगामा करते हुए ग्रामीण। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
जसपुर। नादेही बॉर्डर पर तैनात एक एसपीओ के एक युवती से छेड़छाड़ पर गुस्साए ग्रामीणों ने रोड जाम कर दी। बैरियर पर हल्की तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर बितर किया। एसपीओ के खिलाफ कार्रवाई करने तथा उसे हटाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने एसपीओ को पद से हटा दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नादेही चौकी के बैरियर पर तैनात एसपीओ ने अपने घर जा रही युवती से छेड़छाड़ की। युवती ने अपने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। शनिवार को परिजनों ने एक सामाजिक कार्यकर्ता को पूरे मामले की जानकारी दी। शनिवार शाम वह कार्यकर्ता अपने साथियों को लेकर नादेही बैरियर पर पहुंच गए और पुलिस प्रशासन पर नाराज होने लगे। सूचना पर कोतवाल एनबी भट्ट पुलिस बल को लेकर बैरियर पर पहुंच गए। इस दौरान युवती अपने परिजन एवं ग्रामीणों को साथ लेकर बैरियर पर आ गई। ग्रामीण सड़क पर पर जाम लगा कर बैठ गए। लगभग आधा घंटे तक यातायात बाधित रहा। पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल और विधायक आदेश चौहान ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इस बीच कुछ लोगों ने बैरियर में हल्की तोड़फोड़ कर दी। हंगामा होने पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर बितर कर दिया। पुलिस कुछ लोगों को चौकी ले आई। विधायक एवं पूर्व विधायक ने ग्रामीणों को समझाकर मामले को शांत किया। पुलिस आरोपी एसपीओ को कोतवाली ले आई तथा उसकी वर्दी आदि जब्त कर उसे पद से हटा दिया। कोतवाल एनबी भट्ट ने बताया कि युवती ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया है। कहा कि युवती किसी कानूनी विवाद में पढ़ना नहीं चाहती और एसपीओ को पद से हटा दिया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता और उनके चार साथियों सहित लगभग पचास लोगों ने रोड जाम कर लॉकडाउन तोड़ा है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें