फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार का स्थानातंरण कराने की मांग

विज्ञापन
जसपुर में एसडीएम के पेशकार को ज्ञापन देते अधिवक्ता। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
जसपुर। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने आमसभा कर नायब तहसीलदार की कार्यप्रणाली की निंदा कर उनके स्थानांतरण की मांग की है। शनिवार को अधिवक्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में देकर कहा कि नायब तहसीलदार की कार्यप्रणाली विवादित रही है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के उनकी कार्यप्रणाली का विरोध करने पर उन्होंने बार एसोसिएशन अध्यक्ष, सचिव सहित 35 वकीलों पर केस दर्ज कराया था। आरोप है कि लॉकडाउन के समय ग्राम पतरामपुर के ग्रामीणों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया था। उनके खिलाफ अब तक 12 से अधिक शिकायतें डीएम से की गई हैं। जिनकी जांच लंबित है। वर्तमान में लेखपालों से विवाद होने के कारण जनता के कार्य करीब 15 दिन से प्रभावित हो रहे हैं। वहां पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सचिव मुनेश कुमार, मनोज जोशी, संजय शर्मा, रजत अरोरा, कपिल कुमार, दीपक कुमार, अंकित वर्मा, सतपाल जोशी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें