काशीपुर में रोटरी क्लब की फिजियोथेरेपी मशीन का शुभारंभ करते एसडीएम।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर ने रामनगर रोड स्थित अपने फिजियोथैरेपी केंद्र में चार अत्याधुनिक मशीनों को स्थापित किया है। रविवार को एसडीएम गौरव सिंघल ने इनका शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा है रोटरी क्लब सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहा है। क्लब अध्यक्ष मधुप मिश्रा और सचिव दिवाकर स्याल ने चिकित्सा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी।
डीआरएफसी देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अनुभवी डॉक्टर काफी कम मूल्य में रोगियों का इलाज करेंगे। बीपीएल कार्ड धारकों के लिए इलाज निशुल्क रहेगा। डीजीएन पवन अग्रवाल ने बताया कि शार्ट वेब डायथर्मी, लांग वेब डायथर्मी, आईएफटी और अल्ट्रा सोनिक थेरेपी मशीन खरीदी गई हैं।
राहुल पैगिया ने कार्यक्रम का संचालन किया। फिजियोथैरेलिस्ट डॉ. सुबोध को सम्मानित भी किया गया। वहां पर रोटरी गवर्नर डीसी शुक्ला, क्यूरेटिव चैयरमैन डॉ. एसपी गुप्ता, रोटेरियन राज मेहरोत्रा, मुक्ता सिंह, अनुराग सिंह, मनोज चौधरी, राजीव खरबंदा आदि थे।