फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किसानों के खेतों तक पहुंचाई जाए आधुनिक कृषि तकनीक

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने वैज्ञानिकों से अत्याधुनिक कृषि तकनीक को किसानों के खेत तक पहुंचाने के निर्देश दिए। वह ग्राम मेघावाला में भारत सरकार के विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित किसान चौपाल में पहुंचे थे।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार चाहती है कि किसानों को उन्नतशील बीज मिले। वह चाहते हैं कि कृषि में ऊधमसिंह नगर जिला देश में सबसे अग्रणी जिला बने। उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद कृषि का दो लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल रकबा कम हुआ है, लेकिन तीन लाख टन उत्पादन भी बढ़ा है।
इस दौरान पूर्व विधायक डाॅ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने कृषि मंत्री से किसानों की सब्सिडी को प्राथमिकता से दिलाने एवं उपकरणों की कमी नहीं होने देने की मांग की। अध्यक्षता राजकुमार गुंबर एवं संचालन हरप्रीत सिंह हैप्पी ने किया। वहां एसडीएम चतर सिंह, मुख्तार सिंह, अमित नारंग, सचिन बाठला, शंकर कोहली, चंद्रशेखर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें