मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक मशीनों से लैस ऑपरेशन थियेटर तैयार किया गया है जिसमें अब मोबाइल से स्टरलाइजेशन उपकरणों पर नियंत्रण होगा। इससे ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी और मरीज संक्रमण से बच सकेंगे।
ऑपरेशन थियेटर में सर्जरी के दौरान हॉस्पिटल एक्वायर्ड इंफेक्शन होने का खतरा देखने को मिलता है। ऐसे में डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी या फिर मरीज संक्रमण का शिकार होते हैं। पंडित रामसुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन है जहां अस्पताल, ओपीडी ब्लॉक के साथ ही अन्य भवन बनकर तैयार हो गए हैं। अब अस्पताल को सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।
अभी तक जिला चिकित्सालय में सामान्य रूप से ओटी चल रही थी। अब मेडिकल कॉलेज की ओर से सामान्य ऑपरेशन थियेटर को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। ओटी में लेजर मशीन, आधुनिक लाइटें, रिकॉर्डिंग कैमरे व डेटा स्टोरेज की सुविधा है।
करीब एक करोड़ की लागत से अत्याधुनिक उपकरणों से बनकर तैयार ओटी में स्टरलाइजेशन उपकरणों को मोबाइल एप के जरिये संचालित किया जाएगा। स्टॉफ सुरक्षित रूप से सीजर होगा। हॉस्पिटल एक्वायर्ड इंफेक्शन से डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी और मरीज बच सकेंगे। मरीजों के घाव भी आसानी से भर सकेंगे।
Iमेडिकल कॉलेज के सामान्य ऑपरेशन थियेटर को अत्याधुनिक मशीनों से लैस किया गया है। ऑपरेशन थियेटर में लेजर मशीन के साथ स्टरलाइजेशन उपकरण लगाए गए हैं जो मोबाइल से नियंत्रित और रिमोट से संचालित होंगे। ओटी में रिकार्डिंग कैमरे लगाने के साथ ही डेटा स्टोरेज की भी व्यवस्था है। अब ओटी में हॉस्पिटल एक्वायर्ड इंफेक्शन से बचाव के साथ ही सुरक्षित सीजर हो सकेंगे।
- डॉ. केदार सिंह शाही, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर।I