फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़िये का उचक्के ने मोबाइल छीना, हंगामा

विज्ञापन
काशीपुर महाविद्यालय गेट के सामने पेडों पर लगी फ्लेक्सियां। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के दल में शामिल एक शिवभक्त के हाथ से उचक्के ने मोबाइल छीना और भाग गया। कार्रवाई की मांग को लेकर कांवड़ियों ने कोतवाली में हंगामा किया। इसी समय बाइक सवार युवक ने पीछा कर उचक्के को धर दबोचा और कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। मोबाइल मिलने पर कांवड़िये गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन

जनपद बरेली थाना मनकारा के ग्राम टेरा निवासी शिवभक्तों का 40 सदस्यीय दल हरिद्वार से गंगाजल लेकर वापस लौट रहा था। एमपी चौक पर एक उचक्के ने दल में शामिल शिवभक्त के हाथ से मोबाइल छीना और भाग गया। इस पर शिवभक्त आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ग्राम प्रतापपुर निवासी धर्मवीर पुत्र सोमपाल ने अपनी बाइक से पीछाकर उचक्के को रामलीला गेट के पास धर दबोचा। वह उसे पकड़कर कोतवाली ले आया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
उधर, मोबाइल मिलने पर शिवभक्तों का दल गंतव्य की ओर रवाना हो गया, तब जाकर पुलिस की जान में जान आई। पुलिस पकड़ में आए युवक से पूछताछ करने में जुटी है।
बाइक की चपेट में आकर युवक घायल
काशीपुर। शिवभक्त से मोबाइल छीनकर भाग रहे उचक्के का पीछा कर रही बाइक की चपेट में आकर मोहल्ला टांडा उज्जैन निवासी सौरभ घायल हो गया। उसे राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सौरभ किसी कार्य के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन

कांवड़ियों की सुरक्षा के नहीं है पर्याप्त इंतजाम
काशीपुर। कांवड़ ला रहे शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस की ओर से पिकेट नहीं लगाए गए हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से शिवभक्तों के लिए मार्ग में सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। टनकपुर, पीलीभीत, रामपुर, बरेली, लखीमपुर खीरी, गोला गोकर्णनाथ आदि जिलों के कांवड़िये श्रावण मास में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटते हैं। शिवभक्तों को जगह-जगह जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्हें खुद सीटी बजाकर रास्ता खुलवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें