फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ठुकराल का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया

विज्ञापन
रुद्रपुर में विधायक ठुकराल के जन्मदिन पर फूलों देकर शुभकामनाएं देते कार्यकर्ता। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल के जन्मदिन पर बड़ी संख्या में लोगों ने विधायक को बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इससे पूर्व विधायक ने अपनी मां दर्शना रानी ठुकराल से आशीर्वाद लेने के बाद हनुमान जी के समक्ष शीश नवाया।
विज्ञापन

उन्होंने राजनीति के मुकाम पर पहुंचने का श्रेय मां, पत्नी कोमल ठुकराल, भाई संजय ठुकराल, सभी मित्रों, सहयोगियों और समर्थकों को दिया। उन्होंने आर्य समाज मंदिर में हवन यज्ञ किया गया और गुरुद्वारा सिंह सभा गोल मार्केट में सादगी के साथ जन्मदिन मनाया। नगर निगम में मेयर रामपाल सिंह के नेतृत्व में हुए आयोजन में विधायक ठुकराल ने केक काटा।
विधायक को बधाई देने वालों में वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, भारत भूषण चुघ, विरेंद्र सिंह सामंती, उत्तम दत्ता, जसविंदर सिंह खरबंदा, हरविंदर सिंह हरजी, हरीश जल्होत्रा, बॉबी टुटेजा, बिट्टू शर्मा, रमेश ढींगरा, राजेश बजाज, शालिनी बोरा, मनीष छाबड़ा आदि थे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें