फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों की जमीनें कब्जा रहा विधायक पांडेय का परिवार : भुल्लर

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने विधायक अरविंद पांडेय के परिवार पर गरीबों की जमीनें कब्जाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उनके पास इसके पुख्ता प्रमाण हैं। विधायक के भाई ने सत्ता का दुरुपयोग कर किन लोगों की जमीनें कब्जाईं, इसके बारे में सब लोग जानते हैं। ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे होना चाहिए।
विज्ञापन




बुधवार को काशीपुर बाईपास स्थित सिटी क्लब में भुल्लर ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति जमीन का दावा करता है तो उसके लिए खसरा की जरूरत होती है। इसमें सिंचित और असिंचित जमीन के बारे में बताया जाता है। उसी के आधार पर मालिकाना हक दिए जाते हैं। उन्होंने प्रमाण के साथ एक फाइल दिखाते हुए कहा कि इस पर खसरा नंबर नहीं है जिसमें अरविंद पांडे के बेटे की उम्र 42 साल दर्शायी गई है जबकि आज भी उनकी 42 साल उम्र नहीं है। कहा कि विधायक पांडेय को झूठ को स्वीकार कर अपनी बात कहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायक पांडेय ने पिछले दिनों बाजपुर तहसील में जाकर ज्ञापन दिया था कि वह निर्दोष हैं और जमीन प्रकरण की सीबीआई जांच होनी चाहिए। सरकार को पांडेय की सीबीआई जांच करानी चाहिए और वह जो कह रहे थे कि वृद्ध मां को जमीन वापस कर देनी चाहिए। जब उस जमीन को सिलिंग से बाहर रखने का स्टे मिल चुका है तो विधायक पांडेय को खुद आगे आकर जमीन वापस कर देनी चाहिए।

आरोप लगाया कि जमीन खरीदने के लिए 2003 से पहले के कागजात की भी जरूरत होती है लेकिन अरविंद पांडेय कैसे किसान बने इसका प्रमाण उनके पास नहीं है। वर्ष 1999 में विधायक पांडेय ने किसी परिवार को अपना विरासतन बताकर अपना नाम दर्ज कराया। शिक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने क्षेत्र में लैब बनाने की नहीं सोची लेकिन वर्षों पहले ये सोच लिया कि गरीबों की जमीन कैसे कब्जाऊंगा।
विज्ञापन




-

अगली बार बताकर आना, खातिरदारी अच्छी होगी



यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि पिछली बार जब वह प्रेसवार्ता कर रहे थे तो विधायक पांडेय मुद्दा भटकाने के लिए उनके घर आ गए जिसमें वह काफी हद तक सफल भी रहे। उन्होंने कहा कि विधायक अगली बार आएं ताे पहले बता दें ताकि वह खातिरदारी अच्छे से कर सकें। खाना भी खिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें