रुद्रपुर में पंचदेव मंदिर का लोर्कापण करते विधायक ठुकराल।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सामिया लेक सिटी में पंचदेव मंदिर का लोकार्पण विधायक राजकुमार ठुकराल ने फीता काटकर किया। विधायक ने कहा कि प्रभु के आशीर्वाद से धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार के लिए धन की कोई कमी नहीं है।
सभी कॉलोनी वासियों के सहयोग से ही भव्य मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सामिया ग्रुप के सीएमडी जमील ए खान, भाजपा नेता भारत भूषण चुघ रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी अध्यक्ष कुंदन सिंह राठौर ने की।
वहां मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दीवान सिंह चुफाल, पूजा वर्मा, विकास कुमार, रवि वर्मा, प्रवीण शर्मा, अंबुज शुक्ला, अखिलेश खरे, जितेंद्र भूषण, संजय गौड़, बसंत सिंह, बीएन बेलवाल, राकेश तिवारी, डिंपल, अजीत शर्मा, विमल, अरुण नेगी, कैलाश पांडेय, जितेंद्र कठायत, आनंद शर्मा आदि थे।