फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले के लिए हाईवे को खोदने से भड़के विधायक, मैनेजर को फटकारा

विज्ञापन
रुद्रपुर के गदरपुर रोड में कार्यदायी कंपनी के मैनेजर को फटकार लगाते विधायक ठुकराल। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
नेशनल हाईवे 74 पर गोटिया मस्जिद के पास हाईवे पर नाला निर्माण करने पर विधायक राजकुमार ठुकराल भड़क गए। उन्होंने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया और कार्यदायी कंपनी के मैनेजर को फटकार लगाई। उनका आरोप था कि नाले का निर्माण गलत तरीके से किया जा रहा है। नालों के लिए हाईवे को खोदा जाना गलत है।
विज्ञापन

जिले में 77.2 किमी में सड़क और नालों का निर्माण कार्य होना है। निर्माण कार्य का ठेका एनएच विभाग की ओर से गल्फार कंपनी को दिया गया है। रविवार को गल्फार के कर्मचारियों ने सीरगोटिया में मस्जिद के पास हाईवे के एक साइड को बीच में से खोद दिया। कंपनी ने एक पाइप डालकर नाले का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया था। सूचना मिलते ही विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और हाईवे को नाले के निर्माण के लिए खोदने पर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने कंपनी के सीनियर मैनेजर गिरीश कुमार को फटकार लगाने के बाद निर्माण कार्य को रुकवा दिया। विधायक का कहना था कि कंपनी नाले का निर्माण गलत तरीके से कर रही है। सीरगोटिया से गंदे पानी को सड़क की दूसरी ओर लाया जा रहा है। उन्होंने सड़क के निर्माण के साथ ही दोनों ओर नालों का निर्माण कराने के लिए कहा।
वहीं कंपनी के मैनेजर गिरीश कुमार ने बताया कि हाईवे को रातोंरात नहीं खोदा गया है। शनिवार सुबह से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था। उन्हें जिस तरह से काम बताया गया था, उसी तरह से कराया जा रहा था। विधायक के कहने के बाद काम को फिलहाल रोककर खोदी जगह को पाट दिया गया है। इधर, नाला निर्माण के लिए खुदाई से बीएसएनएल की केबल भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंचे कर्मियों ने केबल ठीक करने की कार्यवाही की। वहां संजय ठुकराल, बिट्टू शर्मा आदि थे।
विज्ञापन

निर्माणाधीन नाले की चौड़ाई कम होने पर मेयर ने दिए निर्माण रोकने के आदेश
काशीपुर। एमपी चौक पर बनाए जा रहे फ्लाईओवर के निर्माण में लगातार देरी होने के बाद अब सड़क किनारे बन रहे नाले को लेकर अड़चन पैदा होने लगी है। रविवार को मेयर ऊषा चौधरी और एसडीएम गौरव कुमार ने नाले का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था की ओर से नाले की चौड़ाई कम किए जाने पर मेयर ने निर्माण कार्य रोकने के आदेश दिए हैं।
फ्लाईओवर के पास सड़क किनारे नाला निर्माण को लेकर दो दिन पूर्व स्थानीय दुकानदारों ने आपत्ति जताई थी कि नाले की चौड़ाई मानकों के अनुसार नहीं रखी जा रही है। इससे नाले का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहेगा। आप नेता दीपक बाली ने भी विरोध जताकर नाले को मानकों के अनुसार बनाने की मांग की थी। लगातार शिकायतें मिलने पर रविवार को मेयर ऊषा चौधरी और एसडीएम गौरव कुमार ने नाले का निरीक्षण किया।
मेयर ने देखा कि कार्यदायी संस्था की ओर से नाले की चौड़ाई मात्र एक मीटर रखी गई है। जीजीआईसी की दीवार के सामने दीवार का निर्माण नहीं कराया गया है, जिससे दीवार के समानांतर नाला नहीं है। कुछ स्थानों पर नाले में मोड़ भी दिया गया है जिससे भविष्य में नाला निर्माण पूरा होने पर नाले को साफ करने में परेशानी होगी।
नाला निर्माण में लापरवाही नजर आने पर मेयर ने एनएच के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार को फोन पर नाले का निर्माण रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने सुनील कुमार को नाले की चौड़ाई डेढ़ मीटर रखने और उसे सीधा बनाने के निर्देश दिए। सुनील कुमार ने कहा कि सोमवार को वह खुद नाले का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद ही नाले का निर्माण शुरू किया जाएगा। इधर, दीपक बाली का कहना है कि यदि जनता की शिकायत पर दो दिन पूर्व ही नाले का निर्माण रोक दिया जाता तो निर्माण में खर्च किए धन की बर्बादी नहीं होती।

काशीपुर में नाले का निरीक्षण करती मेयर और एसडीएम।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें