फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक भुवन कापड़ी प्रेस वार्ता: बोले- बारिश से नहीं, बांध और नालों के टूटने से आई बाढ़; CM धामी को भेजा पत्र

Thu, 18 Jul 2024 01:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

खटीमा में उप नेता प्रतिपक्ष व विधायक भुवन कापड़ी ने कहा कि खटीमा में बारिश के पानी से नहीं, बल्कि नदी के बांध और नालाें के टूटने से बाढ़ आई थी। उन्होंने इसे गंभीर विभागीय चूक बताते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जांच की मांग की।
विज्ञापन
विधायक भुवन कापड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

खटीमा में उप नेता प्रतिपक्ष व विधायक भुवन कापड़ी ने कहा कि खटीमा में बारिश के पानी से नहीं, बल्कि नदी के बांध और नालाें के टूटने से बाढ़ आई थी। उन्होंने इसे गंभीर विभागीय चूक बताते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जांच की मांग की। साथ ही विधायक निधि से एक करोड़ रुपये की धनराशि आपदा पीड़ितों को देने की घोषणा की।

बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए विधायक कापड़ी ने कहा कि खटीमा में पहली बार आई इतनी भीषण बाढ़ से जनता को भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ से हल्दी गांव के दो युवको की डूबने से मौत हो गई। इसके अलावा खेती, मवेशियों के अलावा लोगों का अनाज और सामान बाढ़ में बह गया। कापड़ी ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ खटीमा के सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, जिसमें यह बात सामने आ रही है कि बाढ़ बारिश के पानी से नहीं बल्कि क्षेत्र की नदियों व नालों के तटबंधों के टूटने से आई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अभी भी जगह-जगह नाले व पुल टूटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ तीन दिन की बारिश में इतनी बाढ़ आना संभव नहीं है, जबकि खटीमा में इससे पहले कई दिनों की लगातार बारिश के बावजूद इतनी बाढ़ नहीं आई।

विज्ञापन


ये पढ़ें- पुलिस से बदमाश बेखौफ: कोतवाली से करीब 500 मीटर दूर तलवार लेकर भागते दिखे युवक, CCTV में कैद घटना; दहशत में लोग
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि इसमें कहीं न कहीं विभागीय चूक हुई है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारणों की जांच के लिए उन्हें मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है, ताकि लापरवाही करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो सके। कापड़ी ने कहा कि बाढ़ से सभी लोगों को कुछ न नुकसान जरूर हुआ है, सरकार की ओर से बाढ़ पीड़ित लोगों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए। प्रेस वार्ता में बॉबी राठौर, रवीश भटनागर, राजू सोनकर, अरविंद कुमार, नीरज कन्याल, रमेश रौतेला, राजकिशोर आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें