फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम बदलकर हो रहे कांड: धर्म छिपाकर लड़की के साथ किया घिनौना काम, नौकरी के नाम पर दुष्कर्म; फिर बंधक बनाया

Sat, 06 Jul 2024 03:35 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में निजी बीमा कंपनी में काम करने वाले युवक पर धर्म छिपाकर युवती का शारीरिक शोषण, बंधक बनाने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
rape demo, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में निजी बीमा कंपनी में काम करने वाले युवक पर धर्म छिपाकर युवती का शारीरिक शोषण, बंधक बनाने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। पीड़िता के साथ हिंदूवादी संगठनों ने आवास विकास चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


अल्मोड़ा निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। फरवरी 2021 में एक युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। वह निजी बीमा कंपनी में कार्य करता था। आरोपी ने उसको रुद्रपुर सिडकुल में अच्छी जॉब दिलवाने का आश्वासन दिया था। युवक ने 18 अक्टूबर 2023 को उसे रुद्रपुर बुलाया और किराये के कमरे जगतपुरा मस्जिद वाली गली पर ले गया। युवक ने मौका देखकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना लिये। उसने विरोध किया तो युवक ने उसे डराते धमकाते हुए शादी की बात कही।

ये पढ़ें- Bageshwar: शादी का झांसा देकर लड़की से दुष्कर्म, केस दर्ज; मदद करने पर आरोपी के भाई के खिलाफ भी मुकदमा
विज्ञापन


वह बार-बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में लड़की को मालूम चला कि युवक मुस्लिम और खताडी रामनगर जिला-नैनीताल का रहने वाला है। युवक ने उसे गौ मांस खिलाने की कोशिश की। मुस्लिम धर्म अपनाने का लगातार दबाव बनाने लगा और कहने लगा कि तुझे धर्म परिवर्तन तो करना पड़ेगा। जिसका उसने पुरजोर विरोध किया। इसके बाद युवती ने भागने की कोशिश की तो युवक ने उसे जबरदस्ती कमरे में बंधक बना लिया।
विज्ञापन


लेकिन युवती किसी तरह से युवक के चंगुल से छुटकर भागी और अपने घर अल्मोड़ा चली गयी। युवती ने बताया कि युवक ने उसकी कुछ विडिया और आपत्तिजनक फोटो खींच लिए थे, जिससे वह युवती को बार-बार ब्लैकमैल करता रहता था और कहता था कि अगर तू मेरे पास नहीं आयी तो मैं यह फोटो और वीडियो तेरे सभी रिश्तेदारों में भेजकर तुझे बदनाम कर दूंगा और तेरे भाई को जान से मार दूंगा और तुझे कही मुंह दिखाने लायक नहीं छोडूंगा। मैं अपने भाई की जान बचाने के लिये और बदनामी की डर से उक्त युवक के चुंगल में बुरी तरह से फंस गयी। इसी बीच उसे पता चला कि उस युवक ने अन्य हिन्दू लड़कियों को भी अपने प्रेमजाल में फसा रखा है। उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें