फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नाबालिग ने मृत शिशु को दिया जन्म

Fri, 15 Aug 2025 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर भ्रूण डीएनए जांच को भेजा
विज्ञापन

काशीपुर। प्रेम-प्रसंग के चलते एक नाबालिग ने करीब चार-पांच माह के मृत शिशु को जन्म दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस शिशु का डीएनए टेस्ट कराने की बात कर रही है।
बिहार निवासी एक परिवार काफी समय से आईटीआई थाना क्षेत्र में रहता है। इस परिवार की बालिका का सोशल मीडिया के माध्यम से करीब एक साल पहले बिहार के ही एक युवक से दोस्ती हो गई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गई। करीब छह माह पूर्व दोनों के बीच संबंध बने, जिससे वह गर्भवती हो गई। मंगलवार की रात करीब 12 बजे परिजन उसे फिर से लेकर अस्पताल पहुंच गए। हालत बिगड़ने पर आननफानन प्रसव किया गया। सूचना पर बुधवार को पुलिस ने मृत शिशु को अपने साथ ले गई। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार करीब 4-5 माह का शिशु था। युवक विशेष समुदाय का बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट: परिजनों की तहरीर पर मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। भ्रूण डीएनए जांच के लिए भेज दिया गया।- दीपक सिंह, सीओ, काशीपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें