काशीपुर। एक युवक ने दो भाइयों पर गालीगलौज, उसको और उसके दोस्त के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला कटोराताल निवासी विशाल पाल ने पुलिस में तहरीर देकर बताया है कि बीती 13 अगस्त की रात वह मोहल्ला कटोराताल स्थित एक कन्फेक्सनरी की दुकान के पास खड़े होकर अपने दोस्त मोहित पाल से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान वहीं का निवासी साजिद व उसका भाई आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी अपने घर के अंदर से गाड़ी का साइलेंसर व लोहे की रॉड ले आए और उन पर हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।