फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टों की आड़ में डेढ़ लाख घनमीटर अवैध खनन

Sun, 15 Feb 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बाजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी माइनिंग स्वाक्यड और पुलिस की टीम ने कोसी नदी खनन क्षेत्र में पहुंचकर 11 पट्टों पर छापेमारी कर पैमाइश की। प्रारंभिक जांच में छह पट्टों पर करीब डेढ़ लाख घनमीटर अवैध खनन करने की पुष्टि हुई। इनसे करीब सात करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा। एक स्टोन क्रशर पर भी खामियां मिली।
विज्ञापन


शनिवार को उत्तराखंड अवैध खनन निरोधक सतर्कता इकाई के प्रमुख संजय गुंज्याल के निर्देश पर टास्क फोर्स के एएसपी अमित श्रीवास्तव, एएसपी देवेंद्र पिंचा, सीओ राजीव मोहन, इंस्पेक्टर  संजय उप्रेती, एसआई कमल सिंह कोरंगा, एसआई अजेंद्र प्रसाद, एसआई नीलाब खाली, लोनिवि अधिकारियों की टीम ने कोसी नदी खनन क्षेत्र में 11 पट्टों पर छापेमारी की। प्रारंभिक जांच  में जयप्रकाश, सफदर हुसैन, रामकली, ओमप्रकाश, सत्यपाल सुशील वर्मा सहित छह पट्टे धारकों द्वारा भारी मात्रा में अवैध खनन किए जाने की पुष्टि हुई।

छापेमारी की कार्रवाई से अफरा-तफरी मच गई। खनन में लगे मजदूर और चालक वाहनों को लेकर इधर-उधर भाग गए। इंस्पेक्टर उप्रेती के अनुसार खनन पट्टे धारकों के सीमाकंन पर लगे पिलर भी खिसके मिले। पिलर से पिलर की दूरी के बीच भी गड़बड़ी मिली। देर शाम टीम ने एक स्टोन क्रशर पर भी छापेमारी की। जहां भारी खामियां मिली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें