फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिले में बढ़ा दुग्ध उत्पादन, रोजाना एकत्र हो रहा 63 हजार लीटर दूध

Tue, 10 Mar 2026 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए गठित दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों का असर दिखाई देने लगा है। समितियों के माध्यम से जिले में प्रतिदिन 63 हजार लीटर से अधिक दूध का उत्पादन और संग्रह किया जा रहा है। इससे दुग्ध व्यवसाय से जुड़े किसानों की आय में भी वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन

जिले में दुग्ध उत्पादन को संगठित करने के लिए ब्लॉक और ग्राम स्तर तक 436 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियां गठित की गई हैं। इन समितियों के माध्यम से किसानों को डेयरी व्यवसाय से जोड़ने के लिए समय-समय पर गोष्ठियों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इन कार्यक्रमों में पशुपालकों को बेहतर पशुपालन, पोषण और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के तरीके बताए गए। दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी के पीछे मुख्य कारण पशुपालकों को मुहैया कराया जा रहा भूसा, हरा चारा और पशु चिकित्सा सुविधाएं हैं। पशुओं के स्वास्थ्य और पोषण पर ध्यान देने से दूध देने की क्षमता में वृद्धि हुई है, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है।
जिले में 436 समितियों के माध्यम से पशुपालकों को डेयरी से जोड़ा जा रहा है। किसानों को चारा, भूसा और पशु चिकित्सा की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे दुग्ध उत्पादन लगातार बढ़ रहा है और पशुपालकों की आय में भी सुधार हो रहा है।- राजेश मेहता, प्रधान प्रबंधक, दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें