फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: स्टील के नए बर्तनों में परोसा जाएगा मिड-डे-मील

Tue, 08 Jul 2025 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। छात्र-छात्राओं को टूटे-फूटे बर्तनों में भोजन ग्रहण नहीं करना पडेगा। स्टील के नए बर्तन खरीदने के लिए विभाग ने 32 स्कूलों के लिए 5.59 लाख का बजट जारी कर दिया है। बर्तन स्टील के ही खरीदने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक के कुछ स्कूलों में मिड-डे-मिल खिलाने वाले बर्तन पुराने हो गए हैं। विद्यार्थी टूटे-फूटे बर्तनों में भोजन करते आ रहे हैं। नए बर्तन खरीदने के लिए अधिकारियों ने विभाग से डिमांड की थी। इसका संज्ञान लेकर जिला शिक्षाधिकारी बेसिक ने उप शिक्षाधिकारी को पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि विभाग की ओर से पीएम पोषण योजना के तहत ब्लॉक के 32 स्कूलों के लिए बजट जारी कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि योजना के तहत 2021-22 से 2024-25 का नवीन किचन उपकरण क्रय करने के लिए छात्र संख्या के हिसाब से धनराशि भेजी गई है। साथ ही कहा गया है कि पुराने अप्रयुक्त बर्तनों को स्टॉक पंजिका से खारिज/नीलामी कर प्राप्त धनराशि को पीएम पोषण योजना के खाते में जमा कराकर सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। 
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन समिति के माध्यम से मानक के अनुसार बर्तन क्रय कर धनराशि उपभोग कर उपभोग प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया जाए।
साथ ही कहा गया है कि विद्यालयों में थालियां एवं बर्तन अव्यवस्थित रूप से रखे जाते हैं, इसके लिए स्टैंड भी क्रय किए जाएं। पांच वर्ष के बाद ही बर्तन खरीदकर बिल पर जीएसटी नंबर, दुकानदार का नाम, बिल नंबर आदि स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए। बर्तन स्टील के ही खरीदने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें