फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चोरी की दो बाइक व एक स्कूटी के साथ तीन दबोचे

Tue, 08 Jul 2025 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
खटीमा कोतवाली में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।-संवाद
विज्ञापन
खटीमा। पुलिस ने चोरी की दो बाइक और एक स्कूटी के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों के विरुद्ध केस दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। खटीमा क्षेत्र से लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए गठित पुलिस ने रविवार को हल्दी गांव की ओर जाने वाले अंडरपास से दो बाइक और एक स्कूटी के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि तीनों वाहन चोरी के हैं। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम गागी गिधौर निवासी सत्यपाल, बाइसपुल झनकईया निवासी प्रकाश और सिसैया, झनकईया निवासी अजय बताया। अभियुक्त सत्यपाल का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध खटीमा और सितारगंज में चोरी, एनडीपीएस एक्ट आदि के छह केस दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें