फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरो पहाड़ को ठंडो पाणी

Sun, 15 Jan 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,काशीपुर
विज्ञापन
काशीपुर में नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मकर संक्रांति पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। 


शनिवार को उत्तरायणी-मकर संक्रांति मेला समिति के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मेला का आयोजन किया गया। सुबह आठ बजे मुख्य पुरोहित जगदीश चंद्र पांडे, पूरन चंद्र कांडपाल, पूरन चंद्र जोशी ने पूजा अर्चना कराई। इसके बाद एपण, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एपण प्रतियोगिता में बीना जोशी प्रथम, कमला तिवारी द्वितीय, आशा जोशी तृतीय और रंगोली प्रतियोगिता में पूजा बिष्ट प्रथम, राहुल कुमार द्वितीय और खिलेश भट्ट को तृतीय स्थान मिला। मुख्य अतिथि डॉ. यशपाल रावत ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इसमें स्थानीय पशुपति विहार, शिवांगी चिल्ड्रन स्कूल, सैनिक कालोनी, कुमाऊं कालोनी, दुर्गा कालोनी मानपुर रोड कालोनी और हल्द्वानी की सामाजिक संस्था बुरांश, बलराम प्रजापति एंड पार्टी ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी, हरियाणवी, राजस्थानी लोक गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। समापन पर उत्कृष्ट प्रस्तुति करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। समाज सेवी स्वतंत्र कुमार पैगिया की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र जोशी ने सभी अतिथियों का आभार जताया। संचालन चंद्र भूषण डोभाल, दीपक पांडे, राजेंद्र सिंह रावत ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मेयर ऊषा चौधरी, योगेश जोशी, पूरन चंद्र कांडपाल, हरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें