फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल टूर्नामेंट में कुंडेश्वरी की टीम ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडेश्वरी फुटबॉल क्लब की ओर से आयोजित शहीद स्मृति राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में कुंडेश्वरी की टीम ने बाजी मारी। शनिवार को कुंडेश्वरी के किसान इंटर कॉलेज परिसर में चल रही सात दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि कुंडेश्वरी ग्राम प्रधान संजय चौधरी ने किया।
विज्ञापन


पहला सेमीफाइनल मैच रामनगर और हल्द्वानी की टीम के बीच खेला गया। रामनगर की टीम ने 4-0 से हल्द्वानी की टीम को हराया। इसके बाद दूसरा मैच पीरूमदारा और चामुंडा स्प्रोटिन क्लब कुंडेश्वरी टीम के बीच खेला गया। इसमें चामुंडा स्प्रोटिन क्लब कुंडेश्वरी ने 5-4 से मैच जीता। क्लब के सदस्य भूपेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को रामनगर और कुंडेश्वरी के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मौके पर मलकीत सिंह, गुरूपेज सिंह, महेश चंद्र मित्तल, हरेंद्र नौगाई, भूपेंद्र सिंह, मुन्नु सिंह सहित अनेक थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें