बाजपुर। विशाल नारंग ने अपने समर्थकों के साथ एसडीएम कार्यालय पर बृहस्पतिवार को सांकेतिक धरना दिया। वह अपने दादा को 1951 में आवंटित 10 एकड़ भूमि वापस दिलाने की मांग कर रहे हैं।
नारंग ने एसडीएम अमृता शर्मा को राजस्व सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। उनका आरोप है कि भूमाफियाओं ने उनके दादा दिवंगत दौलतराम को आवंटित जमीन पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद न्याय नहीं मिला। पिछले बृहस्पतिवार को भी उन्होंने एडीएम कौस्तुभ मिश्रा की गाड़ी के आगे धरना दिया था। अधिकारियों ने जांच का भरोसा दिया था। नारंग ने चेतावनी दी है कि सुनवाई न होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे।