बाजपुर। जनजाति समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने बाजपुर और गदरपुर क्षेत्र में अपनी जमीन सामान्य श्रेणी को हस्तांतरित करने का आरोप लगाते हुए एडीएम कौस्तुभ मिश्रा से मुलाकात की। उन्होंने धारा 229बी के तहत हस्तांतरित जमीनों की जांच की मांग की। एडीएम मिश्रा ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि नियमों के विपरीत जनजाति भूमि सामान्य वर्ग के नाम दर्ज की गई है। भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री राकेश सिंह और अधिवक्ता कृष्णा सिंह ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
वहीं गांव भीकमपुरी निवासी पूरन सिंह ने एडीएम को शिकायती पत्र देकर दो कांग्रेसी नेताओं पर ढाई एकड़ जमीन फर्जी तरीके कब्जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने जमीन प्रकरण की जांच की मांग की है। उन्होंने इस मामले की भी जांच की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में लाखन सिंह, रूप सिंह, पूरन सिंह, कन्हैया, कोमल सिंह आदि शामिल थे।